फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पार करते समय कैंटर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने बिना पुलिस सूचना के किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर निवासी कल्लू (38) की मंगलवार देर रात हाईवे पार करते समय कैंटर की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद टोल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कल्लू को अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में उसने घर जाने की बात कही। एंबुलेंस से उतरकर वह घर पहुंच गया। परिजनों के अनुसार, घर पहुंचने के बाद वह नहाने के लिए गया, जहां उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, कल्लू के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपनी मां सावित्री के साथ रहता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई गई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस को हादसे और युवक की मौत के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से चला गया। पुलिस को तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें