फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्खीपुरा में हर्ष फायरिंग में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्खीपुरा में हर्ष फायरिंग में युवक घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लक्खीपुरा निवासी युवक को वलीमे के प्रोग्राम में हो रही हर्ष के दौरान गोली लग गई। इस दौरान आरोपी युवक को लेकर हापुड रोड स्थित एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार को लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा निवासी अफसार का वलीमा कार्यक्रम चल रहा था। पड़ोस का ही रहने वाला कमाल नसीम भी कार्यक्रम में आया था। इसी दौरान कुछ युवक हर्ष फायरिंग करने लगे। तभी एक गोली कमाल के पेट में जा लगी। आरोपी खुद कमाल को लेकर हापुड रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे और कमाल को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कमाल के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पहले भी क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक वर्ष पूर्व लिसाड़ी रोड स्थित एक मंडप में दिल्ली निवासी युवक को गोली लग गई थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें