फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेघालय में सड़क हादसे में सरधना के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो महीने पहले कपड़ों की फेरी लगाने गया था मेघालय, मोपेड का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेघालय में सड़क हादसे के दौरान सरधना के धर्मपुरा निवासी युवक अली मोहम्मद की मौत हो गई। युवक करीब दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में वहां कपड़ों की फेरी लगाने गया था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धर्मपुरा निवासी अली मोहम्मद (32) पुत्र मुनीर करीब दो महीने पहले मेघालय में कपड़ों की फेरी लगाने गया था। बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह मोपेड से फेरी लगा रहा था। इसी दौरान अचानक मोपेड का संतुलन बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड और अन्य सामान के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए मेघालय रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें