फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में बेहोश मिला युवक, ससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में बेहोश मिला युवक, ससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी का रहनेे वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में बेहोश पड़ा मिला। उसके परिजनों ने कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी निवासी ससुराल पक्ष के लोगों पर युवक को जहर देने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
शिवपुरी गांव निवासी एक युवक की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी में हुई थी। किसी बात पर दंपती में मनमुटाव हो गया और पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को युवक परिजनों को शिवपुरी गांव के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों ने उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। शनिवार को उसके परिजन हस्तिनापुर थाने पहुंचे और कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी निवासी ससुराल पक्ष के लोगों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है। उक्त युवक जहरीला पदार्थ खाने के बाद अपने ही गांव शिवपुरी के जंगल में परिजनों को मिला है, इसलिए मामला मीरापुर थाना क्षेत्र का है। ससुराल पक्ष के लोगों ने ऐसा कुछ नहीं किया। पति-पत्नी में किसी बात पर मनमुटाव चल रहा है। पत्नी मायके में आई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें