फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर में सोता हुआ मिला युवक, पुलिस को दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार की अंबा विहार कालोनी स्थित जैन मंदिर में एक युवक सोता हुआ मिला। श्रद्धालुओं ने चोर समझते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मंदिर में उदय माली है। वह रोजाना की तरह रविवार देर शाम मंदिर बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर के एक कमरे में एक युवक कंबल ओढ़कर सोता हुआ मिला। यह देखकर कमरे के गेट को बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी गई।
अंबा विहार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जगाया तो युवक ने आधार कार्ड दिखाते हुए अपना नाम पुरकाजी क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी अर्जुन बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह गांव से आकर नगर में मजदूरी करता है। उसे रात में ठंड लग रही थी। इसलिए वह दीवार फांद कर सोने आ गया था। उधर, मंदिर के पास में रहने वाले सुनील कुुमार जैन का कहना है कि आरोपी युवक मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसा था। मंदिर का कुछ सामान अस्त व्यस्त भी मिला है। खालापार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने तहरीर नहीं दी है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें