फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निलंबित शिक्षक के पक्ष में स्कूल परिसर में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। सिकंदरपुर गांव में भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले अभिभावकों ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं के साथ अभद्रता करने के आरोप में निलंबित किए सहायक अध्यापक के पक्ष में अभिभावक लामबंद हो गए। गुस्साए लोगों ने अन्य शिक्षकों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। पूरे स्टाफ को बदलने की मांग रखी। बीएसए संदीप कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में स्कूल प्रांगण में अभिभावक और किसान इकट्ठा हुए। भाकियू नेता ने बताया कि शिक्षकों की राजनीति के चलते छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करा दिया। बिना जांच पड़ताल के शिक्षक को निलंबित करना नाइंसाफी है। निराधार तथ्यों पर साजिशन शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और शिक्षा मंदिर का वातावरण दूषित करने के कारण उन्हें स्कूल से निलंबित करने किया जाए। विनय त्यागी, जनक सिंह, पवन सिंह, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, भागमल कश्यप, रणवीर, जय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें