खरखौदा में फंदे पर लटका मिला युवक, मौत
खरखौदा। क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूलरूप से न्यू शांति नगर, गाजियाबाद निवासी प्रवीण (30) कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पत्नी पूजा के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम दंपती खाना खाकर लेट गए थे। रात्रि करीब एक बजे पूजा की नींद टूटी तो प्रवीण बालकनी में खड़ा मिला। पूजा के पूछने पर उसने नींद नहीं आने की बात कही। पत्नी कमरे में जाकर दोबारा सो गई। करीब एक घंटे बाद पूजा की नींद खुली तो प्रवीण पंखे पर चादर के सहारे लटका मिला। लोगों की मदद से प्रवीण को नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।