फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर लाइन में लगे युवक की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत

Sat, 17 Dec 2016 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
बैंक की लाइन में लगे युवक की मौत
विज्ञापन
मेरठ में प्रहलाद नगर स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के बाहर एक युवक पैसे निकालने के लिए लाइन में लगा था। इस दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष बताई गई हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी हसनैन 55 वर्ष शुक्रवार दोपहर को प्रहलाद नगर में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में पैसे निकालने गए थे। कई घंटे लाइन में लगने के बाद वृद्ध की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन गंभीर अवस्था में हापुड़ अड्डा स्थित एक हॉस्पिटल में ले गए। रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें