फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भोला झाल पर गंग नहर में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खडौली का युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र में भोला झाल पर रविवार देर शाम गंग नहर में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक की पहचान कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली निवासी धर्मेंद्र(25) के रूप में हुई है।
खड़ौली निवासी नटूर सिंह का बेटा धर्मेंद्र टीपी नगर थाना क्षेत्र की चंद्रशेखर कॉलोनी (मुल्तान नगर) निवासी अपने दोस्त अमित और नीरज के साथ जानी स्थित भोला झाल पर गंग नहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक धर्मेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी की चपेट में आ गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। दोस्तों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। गोताखोरों की मदद से गंग नहर में डूबे युवक की तलाश की। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
सोमवार को भी पीएसी के गोताखोरों ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, अभी तक धर्मेंद्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस हादसे के बाद से धर्मेंद्र के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन भी दिनभर गंग नहर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने गंग नहर के किनारे गहरे पानी में न नहाने की चेतावनी के बैनर लगवाए हैं। स्थानीय पुलिस ने लोगों से नहर के गहरे पानी में उतरने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें