फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जौहड़ी में डूबा युवक, तलाश के बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में जौहड़ी में डूबा युवक, तलाश के बाद मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। अंदावली गांव में सोमवार देर रात एक युवक की जौहड़ी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार को शव बरामद होने के बाद पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
अंदावली गांव निवासी ब्रजेश का बेटा दीपू (28) सोमवार देर रात गांव के श्मशान घाट के पास स्थित जौहड़ी (छोटा तालाब) के निकट पहुंचा था। बताया गया कि वह शराब के नशे में था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जौहड़ी में जा गिरा। उसकी बाइक और चप्पल वहीं पड़े मिले, जिस पर ग्रामीणों और परिजनों ने जौहड़ी में डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए तलाश की। लेकिन रात में उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद जौहड़ी से दीपू का शव मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। उसकी पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि दीपू शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत जौहड़ी में डूबने से हुई है। मृतक शराब पीने का आदी था। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम से इन्कार किए जाने पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें