फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोस्तों संग शराब पी रहे युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- दौराला पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला-सरधना मार्ग पर शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ शराब पी रहे दौराला शुगर मिल कर्मचारी की मौत हो गई। साथियों ने उसे गंभीर हालत में मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के कितास गांव निवासी अरुण प्रजापति पुत्र बलराम शुक्रवार को रतनपुरी निवासी ट्रैक्टर चालक कृष्ण ठाकुर खेत की जुताई के लिए दौराला आया था। दोनों कितास निवासी अरुण से दौराला मिल में मिलने पहुंचे। इसके बाद दौराला-सरधना मार्ग स्थित गन्ना ट्रक यार्ड के पास ट्यूबवेल पर शराब पीने लगे। कुछ देर बाद कितास निवासी अतुल भी वहां पहुंच गया। पांचों युवक शाम करीब छह बजे तक शराब पीते रहे।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी बात को लेकर अरुण वहां से उठकर चला गया। कुछ दूर जाने के बाद वह रास्ते में गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद विशाल जाट और अरुण प्रजापति वहां से चले गए। अतुल और कृष्ण ने अरुण को ट्रैक्यार में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर अतुल और कृष्ण को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई शंकर ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पत्नी पूजा, मां कुसुम और भाई सौरभ व सोनू पटवारी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें