फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

खरखौदा। गांव पांची के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात वह गांव कैली के जंगल में नलकूप पर घायल अवस्था में पउ़ा मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव पांची निवासी सुनील कुमार (24) पुत्र स्व. हरपाल सिंह मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम सुनील अपने साथियों के साथ शराब पीने चला गया। देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। सुनील घायल अवस्था में गांव कैली के जंगल में एक नलकूप पर पड़ा मिला। परिजन उसे घर ले आए। परिजनों से आरोपियों के बारे में पूछने का प्रयास किया, लेकिन सुनील ने कुछ नहीं बताया। शुुक्रवार रात में ही सुनील की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने सुनील की हत्या की आशंका जताई। उधर, पुलिस को मौके पर ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है। वहीं, मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ब्रजेश सिंह, सीओ, किठौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें