फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगलामल शुगर मिल से गन्ना डालकर जा रहे किसान का कोहरे के कारण ट्रेक्टर गढढे मे गिर गया और ट्रेक्टर पलटने से चालक उसके नीचे दब जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंगलामल शुगर मिल से गन्ना डालकर जा रहे किसान का कोहरे के कारण ट्रैक्टर गड्ढे में गिर गया और ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके नीचे दब गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
गांव बढला कैथवाडा में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व प्रधान यतेंद्र तोमर का पुत्र रोमांश नंगलामल शुगर मिल पर गन्ना डालकर ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। रास्ते में अत्यधिक कोहरा होने के कारण ट्रैक्टर चालक रोमांश रास्ता सही से नहीं देख पाया और ट्रैक्टर सडुक किनारे गड्ढे में गिर कर पलट गया और चालक रोमांश उसके नीचे दब गया। पीछे से आ रहे लोगों ने गांव में दुघर्टना की सूचना दी। मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर पहुंची जेसीबी के द्वारा ट्रैक्टर को सीधा करके युवक को बाहर निकला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा था रोमांश
रौमांश पुत्र यतेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान थी तथा पूरी खेतीबाड़ी वही संभाल रहा था। रोमांश के डेढ वर्ष का एक पुत्र है। जैसे ही माता पिता एवं पत्नी को रोमांश की मृत्यु का समाचार मिला वह बेहोश हो गये। ग्रामीणों के काफी प्रयासों के बाद उन्हें होश में लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें