फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत, परिजनों ने कार्रवाई से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सोनू (22) पुत्र प्रेम सिंह ने सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बे के निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर मेरठ ले जाते समय रास्ते में सोनू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। इस पर परिजनों ने पुलिस को लिखित में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि परिजनों के इन्कार पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और परिजनों ने गांव के श्मशान पर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सोनू स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। उसकी बड़ी बहन यूपी पुलिस में सिपाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें