फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री व्हीलर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्री व्हीलर की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर धीरखेड़ा गेट के सामने शुक्रवार शाम अनियंत्रित थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। पैदल जा रहा एक युवक थ्री व्हीलर के नीचे दब गया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक थ्री व्हीलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थ्री व्हीलर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक थ्री व्हीलर हापुड़ से खरखौदा के लिए चला। थ्री व्हीलर धीरखेड़ा गांव के गेट के सामने पहुंचा तो अचानक चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। हादसे में पैदल जा रहा गांव धीरखेड़ा निवासी कपिल (30) पुत्र राजपाल थ्री व्हीलर के नीचे दब गया। लोगों ने थ्री व्हीलर को सीधा कर कपिल को उसके नीचे से निकाला तथा गंभीर हालत में खरखौदा सीएचसी भेजा गया। कपिल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें