फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 09 Sep 2022 01:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
मालगाड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद ब्रहमपुरी पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह यश (25) पुत्र राकेश निवासी ब्रह्मपुरी अपने काम के लिए निकला था। जैसे ही यश मेवला फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन को पार करने लगा। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई और यश मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस दौरान यश के शव के चिथड़े उड़ गए। 

उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे यश के परिजनों ने बताया कि वह घर से काम के लिए निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें