सरधना। मोहल्ला कमरानवाबान निवासी मोहम्मद शाहिद की राजस्थान के अलवर स्थित फ्रूटी फैक्टरी में लोहे का बीम गिरने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार को गाड़ी लोड कराते समय हुआ। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को युवक का शव सरधना पहुंचा तो परिजनों में मातम छा गया। देर शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मोहल्ला कमरानवाबान निवासी मोहम्मद शाहिद (42) पुत्र डॉ. कय्यूम अलवर स्थित फ्रूटी कंपनी में नौकरी करते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार को वह फैक्टरी में गाड़ी लोड करा रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे का भारी बीम उनके ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शाहिद का शव सरधना स्थित उनके घर पहुंचा। शाम को गमगीन माहौल में परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।