फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ससुरालियों से तंग आकर लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 12 Feb 2018 01:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ससुराल वालों से तंग आकर किया आत्मदाह
विज्ञापन

मेरठ में ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने और पुलिस से इंसाफ न मिलने का आरोप लगाकर एक युवक ने अपने घर के बाहर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को निजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देहली गेट थाना अंतर्गत घंटाघर निवासी मोहम्मद नदीम (38) की शादी करीब 12 साल पहले श्याम नगर लिसाड़ी गेट निवासी महिला से हुई थी। दंपति में विवाद के चलते नदीम की पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई थी। 

पढ़ें : दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


नदीम का कहना है कि पत्नी को ससुराल से लाने के लिए कई बार पुलिस अफसरों से भी गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक सप्ताह पहले नदीम पत्नी और बेटे को लेने ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और धमकी दी। 

ई-रिक्शा में ही ले गई पुलिस
फैंटम पुलिस झुलसे नदीम को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले गई। यहां से उसे मेडिकल ले जाया गया। वहां से भी निजी अस्पताल भेज दिया गया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार देर रात नदीम की मौत हो गई। परिवार वालों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। 

केस दर्ज, कार्रवाई नहीं
नदीम ने मामले में अपने साले समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि वह लिसाड़ी गेट थाने के चक्कर काटता रहा। लेकिन पुलिस ने न तो आरोपी गिरफ्तार किए और न ही पत्नी को ससुराल से भिजवाने में मदद की।
विज्ञापन


...मैं मरने जा रहा हूं
दोपहर करीब ढाई बजे नदीम घर के बाहर आकर चिल्लाया कि सुनो मोहल्ले वालों! मैं मरने जा रहा हूं। युवकों ने उसे समझाकर शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद नदीम ने खुद को आग लगा ली, जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें