लावड़। पुलिस ने कस्बे के एक युवक को रविवार को फेसबुक पर अयोध्या मामले में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर हिरासत में ले लिया।
सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले में फैसला आने पर लावड़ कस्बे के एक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए। इसकी जानकारी पाकर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।