दौराला मिल बाजार में परचून की दुकान में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी।
- फोटो : LAWARD
दौराला। दौराला मिल बाजार में सोमवार को शार्ट सर्किट के चलते एक परचून की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
खतौली निवासी प्रीति जैन दौराला मिल बाजार में परचून कीे दुकान करतीं है। सोमवार को वह दुकान पर बैठीं थीं। इसी दौरान शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग लगने का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अन्य व्यापारियों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आग में हजारों का सामान जल गया। प्रीति जैन के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।