फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टॉस्क पूरा करने के नाम पर युवक से 2.60 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंचौली थाना क्षेत्र का मामला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के कस्तला गांव निवासी सुमित से 2 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने इंचौली थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित सुमित के मुताबिक, 25 सितंबर को उसके नंबर पर कॉल आया। उसे बताया गया कि एक ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट की ओर से उसे टॉस्क दिए जा रहे हैं। टास्क पूरा करने पर उसे मुनाफा दिया जाएगा। सुमित के मुताबिक उसने अपनी बैंक डिटेल और अन्य जानकारी दी। कॉल करने वाले ने उसे व्हाट्सप पर एक लिंक भेजा। लिंक सीधा टेलीग्राम पर खुला। एक छोटा सा टास्क पूरा करने पर सुमित के खाते में 160 रुपए ट्रांसफर किए गए। उसी दिन फिर अलग-अलग टास्क दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी करने वालों ने झांसे में लेकर सुमित से यूपीआई, बैंक ट्रांसफर, सीडीएम मशीन ट्रांसफर से एक ही दिन में 2.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। उसे बताया कि 20 मिनट में कमीशन जोड़कर पूरा पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उसके बाद सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो इंचौली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें