फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार नहीं मिला तो युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार नहीं मिला तो युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

परतापुर (संवाद)। शताब्दीनगर हवाई पट्टी के पास सोमवार सुबह 26 वर्षीय मोनू पुत्र सुखपाल ने घर में ही पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक युवक अविवाहित था और काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहा था। कोई रोजगार न मिलने से हताश होकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
मोनू की मां और बड़ा भाई सोनू अपने पैतृक गांव मोदीनगर में दादा की शोकसभा में गए हुए थे। जब लौटे तो देखा कि कमरे में मोनू का शव पंखे से बंधी रस्सी पर लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि काफी समय से यह युवक मायूस रहता था। वह अक्सर नौकरी की तलाश में जाता था, लेकिन कोई काम नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले...यह कदम न उठाता तो कुछ व्यापार ही करा देते
- पिता ने कहा की अगर उसने समय रहते अपनी परेशानी बताई होती तो हम उसके लिए दुकान खोलकर कुछ व्यापार ही करवा देते। उन्हें आभास नहीं था कि मोनू ऐसा कदम उठा लेगा। देर शाम को परिजनो ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें