फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कीर्ति पैलेस में 11 घंटे बजी बीन, फिर भी कार से नहीं निकला सांप, सांसत में रही लोगों की जान

Tue, 18 Oct 2022 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पीएनबी की शाखा में मैनेजर राधेश्याम ने रविवार शाम करीब चार बजे बाजार जाने के लिए जैसे ही कार की खिड़की खोली तो अंदर सीट पर बैठा सांप दिखाई दिया। उन्होंने घबराकर खिड़की बंद कर दी। कुछ देर बाद दोबारा खिड़की खोली तो सांप दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
बीन बजाकर कार से सांप निकालने की कोशिश करता सपेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीर्ति पैलेस में घर के बाहर खड़ी बैंक मैनेजर राधेश्याम की कार में रविवार शाम चार बजे घुसा सांप 11 घंटे तक बीन बजाने के बाद भी नहीं निकला। बाद में मैकेनिक बुलाकर कार खुलवाई गई इंजन में घुसा सांप बाहर आया। वहां मौजूद सपेरे ने तत्काल सांप को दबोच लिया।

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित पीएनबी की शाखा में मैनेजर राधेश्याम ने रविवार शाम करीब चार बजे बाजार जाने के लिए जैसे ही कार की खिड़की खोली तो अंदर सीट पर बैठा सांप दिखाई दिया। उन्होंने घबराकर खिड़की बंद कर दी। कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा खिड़की खोली तो सांप दिखाई नहीं दिया।

इसके बाद गेसूपुर गांव से एक सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने रविवार शाम और सोमवार सुबह करीब 11 घंटे तक बीन बजाई पर सांप बाहर नहीं आया। इसके बाद कार मैकेनिक को बुलाकर कार खोली गई। बोनट खोला गया तो अचानक सांप इंजन से बाहर निकलकर भागा। इसके पहले 24 घंटों तक बैंक मैनेजर का परिवार और पड़ोसी भी दहशत में रहे। सांप पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें