मेरठ। परतापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात रिठानी से 465 ग्राम गांजे के साथ युवक को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, रिठानी शताब्दीनगर सेक्टर एक के पास से गांजा लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ा। आरोपी अंकित पुत्र पप्पू मूलरूप से बुलंदशहर स्याना के गांव बड्डा का रहने वाला है। कैलाशपुरी रिठानी में रहता है। आरोपी काफी समय से बुलंदशहर से गांजा लाकर मेरठ व आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि पकडे़ गए आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।