मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन पर सोमवार शाम दिल्ली से आए मेरठ निवासी भास्कर अग्रवाल को दो किलोग्राम चांदी की ईंट के साथ पकड़ा। सुरक्षाकर्मियों को चेकिंग के दौरान युवक के बैग में चांदी की ईंट मिली। एनसीआरटीसी और सुरक्षा टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिल नहीं दिखाने पर युवक को हिरासत में लेकर जीएसटी विभाग की टीम को सौंप दिया गया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि यह जीएसटी विभाग से जुड़ा मामला है। जीएसटी विभाग की जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई होगी। संवाद