फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेल में नशे की 600 गोलियां लेकर जा रहे युवक को गेट पर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल वार्डर की तहरीर पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला कारागार में मंगलवार को नशे की गोलियां की खेप लेकर अंदर जा रहे युवक को जेल पुलिस ने गेट के बाहर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। आरोपी की पहचान बहसूमा के मीरपुर गांव निवासी मोहित के रूप में हुई। आरोपी के पास से नशे की 600 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी जेल में बंद अपने परिचित बंदी से मिलने के बहाने नशे की खेप को अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था। जेल वार्डर की तहरीर पर पुलिस ने आरोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल थाने पर जिला कारागार के जेल वार्डर विनीत गौतम ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:26 बजे कारागार के गेट नंबर-दो पर मुलाकातियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को तलाशी के लिए रोका गया। उसकी जींस की दाहिनी जेब से पॉलिथीन मिली। जांच के दौरान उसकी जेब में रखी पॉलिथीन के अंदर से 600 नशीली गोलियां मिली। आरोपी की पहचान मोहित के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोलियां जेल में बंद अपने परिचित शिवा राणा को देने के लिए लेकर आया था। आरोपी के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले ये गोलियां रास्ते में मिले एक व्यक्ति से खरीदी थीं। जेल प्रशासन ने बरामद गोलियों को सीज कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। पुलिस नशे की गोलियां बेचने वाले की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस शिवा राणा से पूछताछ की तैयारी कर रही है। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी जेल में नशे की गोलियां लेकर क्यों पहुंचा है, इसकी जांच की जा रही है।



-दिसंबर में चेकिंग के दौरान पकड़े गए थे कारतूस
दिसंबर 2025 में भी चेकिंग के दौरान दो आरोपी पथौली निवासी प्रमेंद्र व मोहम्मदपुर गांव निवासी सुदेश को पांच कारतूस के साथ पकड़ा गया था। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर मीनू टिमकिया से मिलने के लिए आए थे। गैंगवार की आशंका के चलते जेल पुलिस ने गंभीर जांच की थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि मामले के बाद बुधवार को जेल परिसर में अभियान चलाया गया। मामले को लेकर शिवा राणा से पूछताछ की जा रही है। जेल परिसर में अराजकता नहीं फैलने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें