युवक को रंजिशन पीटा
सरधना। रंजिश के चलते कपसाड़ निवासी एक युवक को शनिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।कपसाड़ निवासी गौरव पुत्र जगत सिंह खेत पर जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही एक युवक द्वारा पुरानी रंजिश में उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आए लोगों ने युवक को बचाया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपी अमरीश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं।