फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएसएनएल कार्यालय के पास बाइक सवारों ने युवक को पीटा, हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। बीएसएनएल कार्यालय के पास बाइक सवारों ने स्कूटी सवार को रोककर बुरी तरह पीटा और हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रक्षापुरम निवासी प्रिंस वर्मा एक निजी बोर्डिंग स्कूल में कॉर्डिनेटर हैं। उनकी गंगानगर राजेंद्रपुरम स्थित करन प्लाजा में फर्नीचर की दुकान है। प्रिंस के मुताबिक, 2 नवंबर की रात साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। ए-ब्लॉक बीएसएनएल कार्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया और हॉकी से हमला कर दिया। दोनों ने उन्हें जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। हॉकी से हाथ तोड़ दिया। आरोपी डिवाइडर रोड से होते हुए मवाना रोड की ओर फरार हो गए। सूचना पर डायल-112 पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल कराया और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि घटना में प्राथमिकी दर्ज है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन



कुछ दिन पहले कर्मचारी से हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी से प्रिंस का विवाद हुआ था। इसके बाद कर्मचारी को काम से हटा दिया था। पुलिस इस मामले में कर्मचारी की भूमिका होने या न होने की जांच कर रही है।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें