संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाट में बृहस्पतिवार शाम को युवक पर चाकू से हमला किया गया। वह अपने खेत पर ट्यूबवेल बंद करने गया था। घायल की पहचान ग्राम घाट निवासी रिषभ उर्फ डब्बू के रूप में हुई है।
रिषभ ने पुलिस को बताया कि गांव का रिंकू अपने एक साथी के साथ वहां मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने बिना किसी उकसावे के रिषभ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रिषभ ने इसका विरोध किया, तो रिंकू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
घायल रिषभ को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।
-