फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी समारोह से लौट रहे युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से घर लौट रहे युवक पर चार युवकों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और पंच से मारपीट की। पीड़ित सुंदर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना बीती 26 नवंबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। सुंदर नंगलामल स्थित धर्मा फार्म हाउस से शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में औरंगाबाद निवासी प्रिंस चौहान ने उन्हें रोक लिया। प्रिंस के तीन अन्य साथी अश्वनी, हैप्पी और रोहित मौके पर पहुंचे। सभी आरोपी नंगलामल के निवासी हैं। आरोपियों ने नंगलामल ईदगाह के पास सुंदर को घेर लिया। लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर सुंदर को बचाया। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित को काफी चोटें आईं। तबीयत में सुधार होने पर वह रविवार को थाने पहुंचे। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें