फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाजार में युवक पर हमला, गंभीर घायल, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के रोहटा कस्बे में बुधवार शाम बाजार में एक युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पीड़ित रिहान पुत्र दीन मोहम्मद के अनुसार वह बुधवार शाम बाजार स्थित एक दुकान पर गैस सिलिंडर भरवाने गया था। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद वह घर लौट रहा था। शनि मंदिर के पास इकराम और उसके पुत्र नाजिम, आमिर और बिलाल ने उसे घेर लिया और लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीच बाजार हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। हमले में रिहान के सिर, कंधे और नाक में गंभीर चोटें आईं। घायल को तत्काल सीएचसी रोहटा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, रिहान के पिता ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में गंभीर धाराओं में कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें