फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी रंजिश चलते तमंचा दिखाकर युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में पुरानी रंजिश के चलते परवेज को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टा दिखाकर धमकाया और गमछे से गला दबाने का प्रयास किया। राहगीरों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काशी गांव निवासी परवेज शुक्रवार रात घर से सामान लेने होली चौक जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मुन्ना, नाजिम और नूरी उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि मुन्ना के तमंचा दिखाकर उसपर हमला कर दिया। राहगीरों को मौके पर आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें