फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राइफल के साथ युवक हिरासत में किया, कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा के जंगल में स्थित भूमि पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति की भूमि पर जुताई के दौरान शांति व्यवस्था के लिए गई हुई थी। वहां खड़ी कार से पुलिस ने अवैध राइफल बरामद की है। दूसरी कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गंगा किनारे बसे गांव जलालपुर जोरा में सरकारी भूमि है, जिस पर कब्जे को लेकर आए दिन विवाद बना रहता है। शुक्रवार को भद्रकाली चौकी पुलिस न्यायालय के आदेश पर अन्नू उर्फ अरविंद द्वारा किए जा रहे कब्जे के दौरान शांति व्यवस्था के लिए गई थी। उन्हें सूचना मिली कि गांव के ही समीप किशोरपुर मार्ग पर दो कारें खड़ी हुई हैं। इनमें हथियार भी रखे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार की तलाशी ली। उसमें अवैध राइफल का पौना बरामद किया। कार सवार ने अपना नाम प्रदीप निवासी बहसूमा बताया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। कार मवाना निवासी दीपक के नाम बताई गई है। वहीं, दूसरी कार को उसमें सवार लोग लेकर भाग गए। पुलिस हथियार के साथ हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें