मेरठ। भावनपुर थाना पुलिस ने गांव स्याल छोईय्या के समीप एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि एक किला 394 ग्राम गांजा बरामद किया। इस आरोप में हर्ष निवासी गांव स्याल को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा है। उस पर कई थानों में 14 मामले दर्ज है।