मुंडाली। मुंडाली थाना की एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति ने एक युवक को महिलाओं की तरफ इशारे करने व अश्लील गाना गाकर फब्तियां कसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीओ किठोर प्रमोद सिंह ने बताया कि एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति गांव डेरियो रछोती में गश्त करने पहुंची तभी गांव के लोगों ने शिकायत की कि गांव निवासी बिट्टू गांव में आने जाने वाली छात्राओं व महिलाओं को देखकर गंदे गाने गाता है। फब्तियां कसता है। जिससे छात्राएं महिला लज्जित होती हैं। पुलिस ने जाकर देखा कि गांव की बाहरी सड़क पर युवक हरकत कर रहा था। जो मना करने पर ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।