लावड़। गांव चिंदौड़ी निवासी धर्मराज ने इंचौली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 17 मार्च की दोपहर विशांत उनके घर पर आया। आरोपी के एक हाथ में बलकटी और दूसरे हाथ में तमंचा था। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर बलकटी से हमला किया। विरोध करने गई सोनम के साथ मारपीट की और धक्का दे दिया, जिस कारण वह गिरकर घायल हो गई। बताया कि आरोपी पहले भी उनके छोटे भाई योगेश के साथ मारपीट कर चुका है, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।