मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाड़ा निवासी एक युवक ने एके-47 के साथ अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी पकड़ा गया।
वहीं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए युवक का नाम गोपाल पुत्र राज सिंह है।
बताया गया कि वह थाने में पहले दूध सप्लाई करने का काम करता था। इसी दौरान किसी सिपाही के साथ उसकी दोस्ती हो गई। सिपाही की एके-47 के साथ उसने फोटो खिंचवाया था।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद: रोंगटे खड़े कर देगा ये क्राइम सीन, सामने आया मां-बेटी की हत्या का असली सच
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि फोटो 2017 का है। जिसे गोपाल नामक युवक ने वायरल किया है। युवक को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तीन साल पहले सिपाही से एके-47 लेकर किस तरह फोटो खिंचवाया था इस संबंध में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/