फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमता पकड़ा हापुड़ का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैंट क्षेत्र में मुंह पर कपड़ा बांधकर संदिग्ध अवस्था में घूमते एक युवक को सेना पुलिस ने बुधवार सुबह पकड़ लिया। सेना, पुलिस और एलआईयू ने उससे गहन पूछताछ की। सब कुछ ठीक मिलने पर युवक को शाम को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी इस युवक ने बताया कि वह मेरठ में अपनी मौसी के घर पर आया था। मुंह पर कपड़ा बांधकर कैंट क्षेत्र में घूमने के सवाल पर उसने सफाई दी कि प्रदूषण के चलते उसने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। सेना पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को थाना सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया। थाने में पुलिस और एलआईयू ने दिन भर इस युवक से पूछताछ की। थाना प्रभारी सदर बाजार विजय गुप्ता ने युवक के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। शाम को युवक के परिजन हापुड़ से सदर थाने पहुंचे। इस संबंध में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कैंट क्षेत्र में पकड़े गए युवक से पूछताछ में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। जिसके चलते उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें