मेरठ। युवती ने युवक पर धर्म और पहचान छिपाकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक उसे अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। जो ब्यूटी पार्लर में आता जाता था। बातचीत बढ़ने पर युवक ने उसका विश्वास जीत लिया।आरोप है कि युवती को बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम कुछ और है और वह दूसरे धर्म से संबंध रखता है, जिसकी जानकारी उसने शुरुआत में छिपाए रखी थी। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक बीते दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी के पास पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी हैं। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद