फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरी से लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध डेयरी से दूध लेकर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही आरोपी हिमांशु ने युवती को पकड़कर उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को आरोपी के चंगुल से बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 29 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह अपनी ममेरी बहन के साथ गांव की एक दूध डेयरी से दूध लेकर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी हिमांशु वहां पहुंच गया। आरोप है कि हिमांशु ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और गाली-गलौज की। युवती के शोर मचाने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। आरोप है कि आरोपी हिमांशु जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मारपीट में युवती के हाथ और गले में चोट आई है। आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें