फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की युवती ने युवक पर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी करने, गाली-गलौज और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने सरधना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी मोनू ने उसके साथ बदनीयती से छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। साथ ही युवती के भाई और पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। आरोपी ने युवती का रिश्ता तुड़वाने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें