फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सदर में युवती से बदसलूकी, विरोध करने पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती अपने भाई को बुलाने गई तो उसके दोस्तों ने उससे गाली-गलौज की और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग गए। सदर बाजार पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए शांति भंग में चालान कर दिया। युवती ने सदर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
पीड़िता युवती ने बताया कि उसका भाई लड़कर घर से चला गया। वह उसे तलाशने गई तो वह अपने दोस्त साजिद, आबिद, मुनव्वर व जावेद के साथ शराब पी रहा था। वह भाई का हाथ पकड़कर उसे घर ले जाने लगी तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती व उसके भाई को बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने थाना सदर बाजार पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उक्त आरोपियों को पकड़ा और उनका शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर जांच की जाएगी। इस संबंध में सदर बाजार पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी गई है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें