फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छत पर सुखाए कपड़े लेने गई युवती पर बंदरों का हमला, घबराहट में फिसलकर गिरी, हालत गंभीर

Tue, 25 Nov 2025 10:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रजविहार कॉलोनी में बंदरों से बचने की कोशिश में छत से गिरी 21 वर्षीय युवती कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में चोट आने से उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
बंदर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजविहार कॉलोनी निवासी सुभाष सिलाई का काम करते हैं। सोमवार शाम उनकी बेटी कीर्ति (21) छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। उसी समय बंदरों का एक झुंड अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ा। हमला होते देख कीर्ति घबरा गई और नीचे उतरने के लिए दौड़ी।

विज्ञापन


घबराहट में फिसलकर गिरी, सिर में आई गंभीर चोट 
बंदरों से बचने की जल्दबाज़ी में वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने के बाद उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर निगरानी रख रही है।

कॉलोनी में बंदरों का आतंक, लोग नाराज

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में कई दिनों से बंदरों का आतंक फैला हुआ है। बंदरों के झुंड लोगों के पीछे भागते हैं। कई लोग पहले भी घायल हो चुके हैं। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने इस घटना के बाद गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें