फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डिजाइन मेकर्स में दिखी रचनात्मकता के साथ युवा प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने एनीमेशन, यूएक्स, आर्किटेक्चर और विजुअल आर्ट को समझा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छावनी होटल डी रोजेस में बुधवार को डिजाइन मेकर्स 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के अलावा देश के प्रमुख डिजाइन संस्थानों ने भाग लेकर रचनात्मकता, नवाचार और डिजाइन की विभिन्न विधाओं का अनुभव किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकलकर डिजाइन की संभावनाओं को समझने, प्रयोग करने और रचनात्मक समस्या-समाधान का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पांच विशेष वर्कशॉप जोन बनाए गए। आयोजन समिति से जुड़े लव जैन ने बताया कि वर्कशॉप्स का संचालन द डिजाइन विलेज, यूनाइटेड वर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, जेएस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन, बेनेट यूनिवर्सिटी, फ्लेम यूनिवर्सिटी, पर्ल एकेडमी और शिव नादर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी एवं इंटरेक्शन स्पेस में विद्यार्थियों और आगंतुकों को विभिन्न संस्थानों की डिजाइन शिक्षा तथा रचनात्मक कार्यों को करीब से जानने का अवसर मिला।

प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में 20 युवा शामिल रहे। जिन्हें पांच समूहों में विभाजित किया गया। इससे प्रतिभागियों को सभी पांचों जोन में व्यक्तिगत एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में प्रदर्शनी भ्रमण, डिजाइन वर्कशॉप्स, सम्मान समारोह, प्रमाण पत्र वितरण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें