फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थार पर युवकों ने किया डांस, दूल्हे ने भी लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

विज्ञापन
मेरठ-----लावड़ में स्टंट करते हुए थार पर सवार युवक
विज्ञापन
लावड़। दौराला-मसूरी मार्ग पर मैन बाजार में चलती थार कार पर खड़े होकर डांस करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक और दूल्हा एक साथ स्टंट कर रहे हैं और थार गाड़ी चल रही है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में दौराला-मसूरी मार्ग पर मुख्य बाजार से बुधवार दोपहर एक बरात गुजर रही थी। बरात की कुछ गाड़ियां आगे-पीछे चल रही थी। थार कार में सवार कुछ युवक उसकी छत पर बैठकर डांस करने लगे और तेज आवाज में गाने बजाए। आगे चल रही दूल्हे की कार से दूल्हा भी उतरकर बाहर आ गया और छत पर बैठकर डांस करने लगा। गाड़ियों की लाइन एक साथ चलने पर मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बाजार से जब तक गाड़ियां बाहर निकली तब तक युवक स्टंट करते नजर आए। इंस्पेक्टर इंचौली अतुल कुमार का कहना है कि वीडियो के आधार स्टंट करने वालों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें