मेरठ। लोहियानगर की काशीराम कॉलोनी नाले के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृत युवक की पहचान काशीराम कॉलोनी निवासी प्रवीन के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि प्रवीन कई साल से बीमार था और कुछ माह पहले उसका ऑपरेशन भी हुआ था। बीमारी के कारण वह तनाव में रहता था, जिससे उसके भाई पप्पू ने आत्महत्या की आशंका जताई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है हालांकि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।