फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरिद्वार गया युवक लापता, पत्नी ने दी तहरीर

विज्ञापन
सरधना। लापता शेखर का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव सलावा निवासी शेखर हरिद्वार जाने के बाद लापता हो गया। उसकी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को सलावा निवासी करिश्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति शेखर पुत्र सूरजपाल नौकरी के सिलसिले में 3 जनवरी को हरिद्वार गए थे लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। काफी समय बीतने के बावजूद वह घर वापस नहीं लौटे हैं। करिश्मा ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कर पति की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति के लापता होने से परिवार में चिंता और तनाव का माहौल है। महिला ने पुलिस से पति शेखर का जल्द से जल्द पता लगाकर उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों में संपर्क कर युवक की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें