फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केक लेने निकला युवक लापता, अगले दिन घर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। घर से बेटे के जन्मदिन के लिए केक निकला युवक लापता हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। सुराग नहीं लगने पर परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। शुक्रवार शाम युवक सकुशल घर लौट आया। उसने बताया कि उसे यह याद नहीं कि वह हरिद्वार कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन

गांव सिवाया निवासी मुकेश देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उनके बेटे सूर्या का जन्मदिन था। शाम के समय उनके पति संजीव मोदीपुरम स्थित दुकान से केक लेने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मुकेश ने दौराला थाने पहुंचकर पति के लापता होने की सूचना दी। क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार शाम संजीव सकुशल घर लौट आया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह याद नहीं कि वह हरिद्वार कैसे पहुंच गया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद मामले का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें