फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ अश्लील हरकतें, कपड़े फाड़े, विरोध करने पर भाई को पीटा

Wed, 10 Jan 2018 11:49 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवती के साथ अश्लील हरकतें
विज्ञापन

मेरठ में चलती बस में कुछ युवकों ने एक युवती से अश्लील हरकतें कीं। युवती और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने खींचतान कर युवती के कपड़े फाड़ दिए। तेजगढ़ी चौराहे पर युवती अपने भाई के साथ उतरी तो वहां भी आरोपी युवकों ने मारपीट कर धमकाया।

विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती दोपहर को बस से मेरठ आ रही थी। युवती की बहन और भाई भी बस में बैठे थे। आरोप है कि रछौती मोड़ से एक दर्जन युवक बस में सवार हुए। उन युवकों ने युवती से अश्लील हरकतें शुरू कर दी। पीड़िता के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बस से जबरन नीचे उतरने को कहा। बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने किसी तरह बीच बचाव कर दिया। बस तेजगढ़ी चौराहे के पास पहुंची तो आरोपी युवकों ने जबरन युवती के भाई को नीचे उतार लिया। उन्होंने उसे पीटा और युवती के कपड़े फाड़ दिए। इस बीच तेजगढ़ी चौराहे पर मौजूद पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गये। 

पढ़ें : CO ऑफिस के पास अश्लील हरकतें, हाथ में कलावा बंधे युवक को धुना
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ और मारपीट की सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। युवती अपनी बहन व भाई के साथ मेडिकल थाने पहुंची और फूट-फूटकर रोने लगी। युवती ने कहा कि उसे सरेआम बेइज्जत किया गया। विरोध करने पर उसके भाई से मारपीट की गई। आरोपी दूसरे समुदाय के बताए गए हैं। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी युवकों का सुराग नहीं लगा है। तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें