मुंडाली। मुंडाली निवासी मोहम्मद अकरम ने थाने पर प्राथमिक दर्ज कराई है कि उसका बेटा मुकर्रम पत्नी सहित अपनी कर में सवार होकर दवाई लेकर घर लौट रहा था। गांव की चौपाल के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही गांव निवासी हारुन, नाजिम, सदाकत, साहिब अनस व अन्य लोग रास्ता रोककर बैठे थे। उन्होंने रास्ते से हटने के लिए कहा तो उन्होंने गाली गलौज कर मुकर्रम के साथ मारपीट की। इसमें मुकर्रम को काफी चोट आई हैं। अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ किठोर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।